फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टा खरीदने के लिए मोबाइल छीनने का प्रयास

विज्ञापन
लोगों ने घेरा डालकर मोबाइल स्नेचर धरे - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। चिट्टे की गिरफ्त में युवक किस कद्र जकड़े जा चुके हैं कि वो लूट पर उतारू हो गए हैं। ऐसा ही वाक्या रक्कड़ कॉलोनी में पेश आया जब दो युवकों ने चिट्टा खरीदने के लिए एक छात्र का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। बाद में दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपी युवकों ने शनिवार को ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर रक्कड़ कॉलोनी के पास एक युवक के कान पर थप्पड़ मार कर उससे फोन छीनने का प्रयास किया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों ने तुरंत बाइक सवार युवकों को घेर कर पकड़ लिया। मौके पर एक युवक बाइक से उतर कर झाड़ियों में छुप गया।
विज्ञापन


उसे पुलिस ने कुछ समय बाद पकड़ लिया। इस दौरान घटना स्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी है। लूटपाट की वारदात में पकड़े दोनों आरोपियों की पहचान नंगल निवासी के रूप हुई है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों के तार चिट्टा माफिया से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि आरोपी मोबाइल बेचकर मिलने वाले पैसे से चिट्टा खरीदने वाले थे। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों से पकड़ी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें