238 वाहनों के काटे चालान
36,100 रुपये जुर्माना वसूला
हेलमेट न लगाने पर 162 चालान
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों पर नाकेबंदी के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 238 वाहनों के चालान किए।
एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 238 वाहनों के चालानों में से 192 वाहनों के चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 36,100 रुपये प्राप्त किए। इनमें से 162 चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, 19 चालान बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, तीन चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन पार्क करने पर, 18 चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर, दो चालान उतावलेपन और लापरवाही से वाहन चलाने पर, नौ चालान दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग करने पर तथा 24 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए। इसके अलावा बिना कागजात के एक वाहन का चालान करके वाहन को पुलिस ने कब्जे में लिया है। सार्वजनिक स्थान पर आम जनता के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने पर दो लोगों के चालान किए गए हैं।