फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर लिफ्ट मामले में सुपरवाइजर सस्पेंड, होमगार्ड पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। धार्मिक नगर चिंतपूर्णी मंदिर में बीते रविवार को मंदिर की लिफ्ट वाली साइड में अव्यवस्था के माहौल को लेकर उपायुक्त ने कड़ा संज्ञान लिया है। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने इस सारे मामले को लेकर एसडीएम अंब सुनील वर्मा से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त ने मंदिर में तैनात होमगार्ड के सुपरवाइजर को ड्यूटी से हटा दिया है। इसके साथ ही उस दिन लिफ्ट वाली साइड ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई को लेकर इनके उच्चाधिकारियों को लिख दिया गया है।

उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने लिफ्ट का दुरुपयोग रोकने के लिए दिव्यांग भक्तों के अलावा अन्य किसी भी श्रद्धालु के जाने पर पाबंदी लगा दी है। गौर है कि पिछले हफ्ते के रविवार के दिन चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी थी और मंदिर की लिफ्ट से कई श्रद्धालु बिना रोक टोक मंदिर में प्रवेश कर गए थे। जब इस बारे में उपायुक्त को जानकारी मिली तो इन्होंने एसडीएम अंब को तुरंत इस पर तीन दिन में जांच करके रिपोर्ट पेश करने को कहा। वहीं अमर उजाला ने भी इस अव्यवस्था के मुद्दे को अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन बाद जांच रिपोर्ट आने पर उपायुक्त पूरे एक्शन में दिखे हैं। उन्होंने साफ कहा कि चोर दरवाजों से अगर कोई दलाल श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचता तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उपायुक्त ने ये भी साफ तौर पर कहा कि दिव्यांग श्रद्धालुओं द्वारा लिफ्ट के इस्तेमाल पर कोई रोक नहीं होगी। प्रजापति ने कहा कि मंदिर की लिफ्ट पर अव्यवस्था के माहौल को लेकर जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की गई है। अगर कोई होमगार्ड का जवान या स्थानीय व्यक्ति द्वारा लिफ्ट का दुरुपयोग किया जाता है। तो इनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें