फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से 3.16 ग्राम चिट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सदर पुलिस ने रक्कड़ कॉलोनी बसोली रोड पर एक युवक से 3.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी केे गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को पुलिस थाना सदर ऊना के जवान गश्त व यातायात चेकिंग के लिए रक्कड़ कालोनी में बसोली रोड़ पर मौजूद थे। इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जिस पर पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 3.16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान पंकज निवासी रक्कड़ कलोनी तहसील व जिला ऊना के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें