फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 किलो भार वर्ग में माधव शर्मा रहे प्रथम

विज्ञापन
धुसाड़ा में हुई जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागी। - फोटो : Una
विज्ञापन
नारी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुसाड़ा में ओपन सीनियर जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 25 पहलवानों ने अपनी प्रतिभाओं के जौहर दिखाए। रोचक मुकाबलों ने पहलवानों ने प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी दी।
विज्ञापन

57 किलो भार वर्ग में अनिल कुमार चौधरी ने प्रथम और सौरभ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 61 किलोग्राम भार वर्ग में माधव शर्मा ठठल ने पहला व अतुल चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 65 किलो भार वर्ग में लविश कुमार धनपुर ने पहला स्थान झटका। जबकि राजीव कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। 70 किलो भार वर्ग में जसविंद्र सिंह धर्मपुर ने पहला और अनीश कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। 79 किलो भार वर्ग में नवीन कुमार धर्मशाला महंता ने पहला स्थान हासिल किया। अजय कुमार स्तोथर को दूसरा स्थान मिला।
86 किलो भार वर्ग में चंद्रशेखर बाथड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 92 किलो भार वर्ग में प्रमेश कुमार और 97 किलो भार वर्ग में मानविक विजेता रहे। 125 किलो भार वर्ग में हर्ष लट्ठ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में महेश कुमार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने आप को व अपने समाज को नशे से दूर रखें क्योंकि नशे की बुराई हमारे समाज को समाप्त कर रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कुश्ती संघ के प्रधान चरणदास, दंगल कमेटी भैरा के प्रधान मास्टर बलदेव प्रसाद, धुसाड़ा व्यापार मंडल के प्रधान रवि पाल शर्मा, एसएमसी प्रधान पवन कुमार, अजय कुमार, गणेश लठ, परमेश शर्मा, मृदुल शर्मा, अरमान, प्रबल, प्रथम शर्मा, मान्या, आरव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें