फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून वापसी का सनोली में किसानों ने मनाया जश्न

विज्ञापन
हरोली के पंजावर में कृषि कानून वापस लिए जाने पर मिठाई खिलाकर खुशी जताते हुए कांग्रेसी। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार सुबह तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद सनोली गांव में किसान खुशी जाहिर करने गुरुद्वारा बाबा जवाहर सिंह के आगे एकत्रित हो गए। इस दौरान किसान-मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए। सनोली और साथ लगते गांवों के किसानों ने पटाखे जलाकर इसे किसानों और संयुक्त मोर्चे की जीत करार दिया।
विज्ञापन

हिमाचल किसान सभा ऊना के सचिव नरिंद्र सिंह मजारा ने कहा कि यह जीत हमें वैसे ही नहीं मिली, बल्कि सात सौ किसानों की कुर्बानी से हमें यह जीत मिली है। किसान जत्थेवंदियों की ओर से दिए गए आदेशों को हिमाचल किसान सभा ने बखूबी निभाया है। भविष्य में भी संयुक्त मोर्चे की तरफ आने आदेशों को निभाया जाएगा।
इस अवसर पर हिमाचल किसान सभा ऊना के उपाध्यक्ष रंजीत सिंह मलूकपुर, सचिव नरिंद्र सिंह मजारा, जुझार सिंह, जसबीर सिंह, गुरदीप सिंह, अमरीक सिंह, बलजिंदर सिंह, जयराम, गुरमुख सिंह, अरुण (रिक्की), हरजाप सिंह, जरनैल सिंह, अर्शगिरी, नुरगिरी, हरपाल सिंह, जसप्रीत सिंह, कर्म जोत सिंह, सरबजीत सिंह, जगरूप सिंह व अन्य किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें