फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकरां को अटल आदर्श विद्यालय की सौगात

विज्ञापन
ऊना के बसदेहड़ा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष समस्या लेकर पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
पूबोवाल (ऊना)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को जिले में 125 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। पूबोवाल में 109 करोड़ की 80 और मैहतपुर में 116 करोड़ की 45 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए।
विज्ञापन

पूबोवाल में जनसभा में सीएम जयराम ने एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार की हर मांग को पूरा कर दिया। इससे पंडाल तालियों की गड़ागड़ाहट से गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने गांव ठाकरां में अटल आदर्श विद्यालय का निर्माण करने, बालीवाल में एक प्राथमिक चिकित्सा केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने नंगल कलां-जटपुर-मनुवाल में एक नया औद्योगिक क्षेत्र बनाने की सौगात दी।
ऐतिहासिक धार्मिक स्थल गिड़गिड़ा-साहिब-रोटी राम का डेरा-सुबोआना-रंगीराम का डेरा और टाहली साहिब को जोड़ने के लिए सात किलोमीटर लंबी नई सड़क के निर्माण की घोषणा की। अमराली-बीटन सड़क से अमराली गऊया तक 1.2 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण, मुहल्ला झुगडान राजपूता पंडोगा से राष्ट्रीय उच्च मार्ग तक 2.5 किलोमीटर सड़क के निर्माण की घोषणा की। शहतूत बाग खड्ड हरिजन बस्ती से राष्ट्रीय उच्च मार्ग पंडोगा तक एससीएसपी के तहत 2.5 किलोमीटर संपर्क मार्ग के निर्माण, पुरानी भदोड़ी 1200 मीटर सड़क-सेंसोवाल से स्वां नदी तट तक संपर्क मार्ग के निर्माण की बात कही। लोअर बढेड़ा संतोषी माता के मंदिर से भाईया का मोड़ भदोड़ी मार्ग तक 800 मीटर संपर्क मार्ग की मांग को पूरा करने के निर्देश लोनिवि के अधिकारियों को दिए। पालकवाह में सुपर स्पेशियलिटी-ईएससीआई अस्पताल का निर्माण करने का मामला उपयुक्त प्राधिकरण के सामने उठाने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने रावमापा हरोली में विज्ञान खंड का निर्माण करने, रावमापा पंडोगा में छह कमरो का निर्माण करने, रावमापा सिंगा में छह कमरो का निर्माण करने, रावमापा पूबोवाल में 6 कमरों का निर्माण करने की घोषणा की। उन्होंने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र पूबोवाल को स्तरोन्नत कर 11 बिस्तरों की क्षमता का आयुर्वेदिक अस्पताल बनाने, बढेड़ा और टाहलीवाल के पशु औषधालय को स्तरोन्नत कर पशु चिकित्सालय बनाने की घोषणा की। उन्होंने गांव ललड़ी और बीटन में एक नया पटवार वृत्त खोलने और स्थानीय गांव पूबोवाल के तालाब का सौंदर्यीकरण करने की घोषणा की।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें