पंचायत समिति दयोली से अनिल डडवाल विजय होने पर पूर्व विद्यायक राकेश कालिया के साथ विजय चिन्ह दिखा?
- फोटो : Una
गगरेट (ऊना)। विधानसभा क्षेत्र गगरेट के एकमात्र बीडीसी उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित अनिल डढवाल विजेता घोषित हुए। दूसरे नंबर पर भाजपा समर्थित गुरमेल सिंह रहे। घनारी-दियोली बीडीसी सीट पर 2025 मत पड़े थे। इसमें अनिल डढवाल को 599, गुरमेल सिंह को 579, रामनाथ को 403 और विपिन कुमार को 387 वोट पड़े। 14 मत अवैध घोषित हुए तो 3 मत नोटा को भी डाले गए।
बीडीसी उपचुनाव को लेकर विधानसभा गगरेट में सभी की आंखें टिकी हुई थीं। यह गांव विधायक राजेश ठाकुर का गृह क्षेत्र है। इससे पहले यहां से भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीता हुआ था। बीडीसी सदस्य सूरत सिंह के निधन के बाद यह स्थान रिक्त हुआ था।
इस सीट पर गगरेट के विधायक की प्रतिष्ठा दांव पर थी। हालांकि पूर्व विधायक राकेश कालिया ने इस उपचुनाव में सीधा रोल अदा किया और अपने खास कार्यकर्ता अनिल डढवाल पर दांव खेला और उसे चुनाव जीता दिया। बीडीसी के इस उपचुनाव के बाद अब बीडीसी अध्यक्ष के बदलाव को लेकर भी अटकलों का दौर शुरू हो चुका है।
उम्मीद जताई जा रही है कि एक सीट कांग्रेस की बढ़ने से अब बीडीसी अध्यक्ष की कुर्सी के लिए भी जोड़तोड़ हो सकता है। हालांकि इसके लिए अभी खासा समय है। पूर्व विधायक राकेश कालिया ने इस जीत को आम आदमी की जीत बताया और कहा कि यह गगरेट में सत्ता परिवर्तन शुरूआत है।