फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करें : किसान सभा

विज्ञापन
ऊना के एमसी पार्क में हिमाचल किसान सभा के सदस्य एसीटूडीसी गौरव चौधरी को मांग पत्र सौंपते हुए - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल किसान सभा ऊना ने लखीमपुर खेरी की अमानवीय घटना में संलिप्त आरोपियों को सख्त सजा की मांग की है। सभा के प्रतिनिधिमंडल ने एसी टू डीसी ऊना के माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

सभा ने लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी से रौंदने की घटना की निंदा करते हुए इसे घोर अमानवीय कृत्य करार दिया। किसान सभा ने शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र समेत अन्य आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने और सेक्शन 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।
सभा के जिला ऊना उपप्रधान रंजित सिंह और सचिव नरिंद्र सिंह ने कहा कि तीन अक्तूबर को लखीमपुर खीरी में किसानों को रौंदकर दिनदहाड़े उनकी बर्बर हत्या करने की घटना से पूरा देश क्षुब्ध है। इस घटना से साफ हो गया है संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति अपने पद का उपयोग शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे अन्नदाता के विरुद्ध सुनियोजित हिंसा के लिए कर रहे हैं। यह कानून, संविधान और देश के प्रति अपराध है। इसलिए उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा के फैसले के मुताबिक मांग की है कि केंद्रीय राज्य गृह मंत्री अजय मिश्र को तुरंत पद से बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन

उनके विरुद्ध हिंसा उकसाने और सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने का मुकदमा दायर किया जाए। इस दौरान सीटू के जिला सचिव गुरनाम सिंह मजारा, मजीद, पियारा सिंह, ओपी सिधु, जोगा सिंह, गुरदीप सिंह, जसविंदर सिंह, इकबाल सिंह, बलजिंदर सिंह और जय राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें