फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के साथ जले कोरोना के पुतले

विज्ञापन
ऊना के बाल स्कूल मैदान में दशहरा उत्सव में पुतला दहन के दौरान उमड़ी। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना/मरवाड़ी/दौलतपुर चौक/अंब/नंगल। जिलेभर में दशहरा उत्सव की शुक्रवार कोधूम रही। इस दौरान रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए। पुतला दहन देखले के लिए काफी संख्या में लोग घरों से बाहर निकले और उत्सव को मनाया।
विज्ञापन

जिले में कई जगह कोरोना के पुतले भी जलाए गए।
हनुमान मंदिर घंडावल के प्रांगण में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के वध के बाद उनके पुतलों का दहन किया गया। इस मौके पर राम लीला कमेटी के प्रधान गुरदयाल सिंह गिल, सचिव मास्टर राज कुमार, गणेश दत्त, राकेश, सुशील, जसविंद्र, कुशल, राजीव कुमार, बृज, संजू, अरुण, विवेक और अन्य मौजूद रहे।
वहीं अंब में विजयदशमी का पर्व पूरे धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर श्री रामलीला मैदान अंब में बुराई के प्रतीक रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। कोविड 19 गाइड लाइन के चलते दशहरा मेले में पहली बार झूले और स्टाल इत्यादि लगाने की अनुमति नहीं थी। श्रद्धालुओं ने श्री रामलीला मैदान में स्थित मंदिर और मंदिर ध्वज के समक्ष शीश नवाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रावण वध का आकर्षक मंचन किया गया। मैदान में आतिशबाजी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर श्री रामलीला कमेटी अंब के प्रधान जसवंत सिंह, उपप्रधान जोगिंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष मास्टर रमेश भारद्वाज, सचिव राजीव राणा, सह सचिव राजेश गौतम, अजीत शर्मा, हरमिंद्र सिंह, राजेश ठाकुर, राकेश कुमार, अविनाश ठाकुर मौजूद रहे। वहीं, दौलतपुर चौक में भी मेघनाद, कुंभकर्ण और रावण के पुतलों का दहन हुआ।
मुख्यातिथि सोहराब कालिया ने रामलीला कमेटी को 11 हजार रुपये प्रदान किए। इस मौके पर रामलीला कमेटी के प्रधान कुलजीत राणा, संयोजक सतपाल बंटू, सुमित चौधरी, कैप्टन हैप्पी, पार्षद रजनीश शर्मा, व्यापार मंडल के प्रधान राजीव राजू, तरलोक चंद, मोहन लाल, प्रदीप शर्मा, आदर्श शर्मा, लक्की शारदा, विक्की कंवर, रोहित शर्मा मौजूद रहे।
उधर, नंगल में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। नंगल के सनातन धर्म सभा की ओर से यहां हर साल की तरह इस बार भी नंगल के सीसे स्कूल लड़कों के खेल मैदान में मनाए गए दशहरा पर्व के मौके पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के साथ कोरोना के भी विशालकाय पुतलों को जलाया गया।
इससे पहले सनातन धर्म सभा नंगल की ओर से मेन मार्केट के शिव मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह ने श्री सनातन धर्म ड्रामाटिक क्लब को दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस मौके पर नंगल नगर कौंसिल चेयरमैन संजय साहनी, नंगल इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन संजय साहनी, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष रमेश गुलाटी, चंद्र कुमार बजाज, विपन शर्मा, सुधीर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें