फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानवमी को मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
Devotees gathered in the court of mother Chintpurni on Mahanavami
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में असूज नवरात्र शांतिपूर्वक संपन्न हो गए हैं। आखिरी नवरात्र को मां चिंतपूर्णीं के दरबार में खूब श्रद्धालु उमड़े। मां के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए। सुबह से चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की आवाजाही रही।
विज्ञापन

असूज नवरात्र में श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर मां के चरणों पर धनराशि चढ़ाई। नकदी के अलावा सोना चांदी और विदेशी करेंसी भी मां के चरणों में अर्पित की। वीरवार शाम छह बजे तक 58 सौ श्रद्धालुओं ने दर्शन पर्ची लेकर मां के दर्शन किए। अन्य नवरात्र के मुकाबले नौवें नवरात्र में भक्तों की भीड़ मां के दरबार में कम रही। भक्तों को चंद मिनटों में ही माता रानी के दर्शन हुए। यूपी के भक्तों की चहल-पहल अब भी मां के दरबार में लगी हुई है। श्रद्धालुओं की आवाजाही से चिंतपूर्णी बाजार में भी रौनक है।
त्योहारी सीजन में भी यह रौनक बरकरार रहने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं। अभी तक नवरात्र की बात की जाए तो कुल 85 हजार श्रद्धालु चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेक चुके हैं। अष्टमी के दिन मंदिर न्यास को 9.12 लाख रुपये नकद चढ़ावा चढ़ा है। इसके अलावा कुछ विदेशी करेंसी भी प्राप्त हुई है। अष्टमी के दिन पांच ग्राम सोना और 618 ग्राम चांदी चढ़ावे में मिली है।
विज्ञापन

डीसी राघव शर्मा ने बताया कि असूज नवरात्र शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए हैं। नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं समेत स्थानीय स्टेक होल्डर का काफी सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि मंदिर न्यास श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें