फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को भगाने का आरोपी 13 साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। क्षेत्र से एक बारह साल की नाबालिग युवती को भगाने के उद्घोषित अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवती का एक सात साल का बेटा भी है। जानकारी के अनुसार 4 जनवरी 2012 को क्षेत्र से एक व्यक्ति 12 साल की नाबालिग को भगा कर ले गया था।
विज्ञापन

इसके बाद से वह फरार चल रहा था। इसे अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी। बुधवार को जब वह गोंदपुर बनेहड़ा में अपने किसी रिश्तेदार के घर आया था। तब पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके साथ उक्त युवती भी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती को लेकर दिल्ली में रह रहा था।
वह कभी कभी चोरी चुपके क्षेत्र में आता रहता था। इस बार जब वह युवती को साथ लेकर आया था। तब पीओ सेल की टीम के हेड कांस्टेबल फिऱोज अख्तर, प्रदीप और सोनी की टीम ने उसे दबोच लिया। अंब की डीएसपी सृष्टि पांडे ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दलबीर निवासी गोंदपुर बनहेड़ा को हिरासत में लेकर युवती को बरामद कर लिया है। युवती अब बालिग हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें