फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सरकारी-निजी बसों के 190 रूट रहे बंद

विज्ञापन
ऊना बस स्टैंड पर बसें कम होने पर बस स्टैंड में जुटे यात्री। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। जिले में रविवार को एचआरटीसी और निजी बसों के करीब 190 रूट बंद रहे। लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साप्ताहिक अवकाश के चलते जिले में अधिकतर लोकल रूटों पर बसें नहीं चल पाई।
विज्ञापन

रविवार को एचआरटीसी के लंबे रूटों पर तो बसों का आवागमन चलता रहा लेकिन लोकल रूटों पर कम बसें चली। करीब 40 रूटों पर एचआरटीसी की बसें नहीं चली। जिले में अधिकतर स्थानों पर रविवार को बाजार बंद रहते हैं। इसके चलते काफी कम संख्या में सवारियां मिलती हैं। इसी के चलते अब निजी बस संचालकों ने भी रविवार को अधिकतर रूटों पर बसें नहीं चलाई। निजी बसों के करीब 150 के करीब रूट बंद रहे। जिले में बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ना शुरू हो गए हैं। इसके चलते अब लोग बसों में सफर करने से भी कतरा रहे हैं। कम सवारियां मिलने के कारण बसों के डीजल का भी खर्चा पूरा नहीं हो पा रहा है। सवारियां न होने के चलते बस संचालकों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इस संबंध में निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश पराशर ने कहा कि सवारियों की कमी के चलते रविवार को अधिकतर रूटों पर बसें नहीं चल पाई। उधर, आईएसबीटी ऊना के अड्ड़ा प्रभारी अविनाश खुल्लर ने कहा कि रविवार को लंबे रूटों पर ही बसों को भेजा गया। अधिकतर लोकल रूटों पर बस सेवा बंद रही।
बॉक्स
लंबे रूटों पर जारी रही आवाजाही
जिले में लंबे रूटों पर एचआरटीसी व अन्य राज्यों के परिवहन निगमों की बसें चलती रहीं। हालांकि इन रूटों पर भी सवारियां कम ही नजर आई। दिल्ली, हरिद्वार, चंडीगढ़ ,कांगड़ा, शिमला, पालमपुर व बैजनाथ के लिए एचआरटीसी के अलावा हरियाणा रोडवेज, सीटीयू व पंजाब रोडवेज की बसें चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें