155 corona active case in una people not follow the rule regulation
ऊना। जिले में कोरोना के मामले फिर बढ़ना शुरू हो गए हैं। जिले में एक्टिव मामलों की संख्या 155 पहुंच गई है। प्रशासन लोगों से शारीरिक दूरी और मास्क लगाने की अपील कर रहा है, लेकिन लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
शासन और प्रशासन के निर्देशों के बाद भी लोग नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। आलम यह है कि सार्वजनिक स्थलों में लोग बिना मास्क नजर आ रहे हैं। बाजारों में कुछ दुकानदार और ग्राहक मास्क लगाने से परहेज कर रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन शर्मा ने बताया कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। लोगों से बार-बार कोविड नियमों को अपनाने की अपील की जा रही है।
--
एक सप्ताह में 87 मामले आए सामने
जिले में 14 नवंबर को चार, 15 को 11, 16 को 15, 17 को 14, 18 को 27, 19 को दो और 20 नवंबर को कोरोना संक्रमण के 14 मामले सामने आ चुके हैं।
--