ऊना। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग ऊना ने रविवार को माउंटेन टैरेन साइकिल रेस करवाई। 45 किलोमीटर लंबी रेस का आरंभ पीरनिगाह से हुआ जो बल्ह खालसा होते हुए हंडोला और फिर वापस पीरनिगाह आकर समाप्त हुई। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने हरी झंडी दिखाकर इस रेस का शुभारंभ किया।
रेस में महिला-पुरुष अंडर-19, अंडर-23 और 23 प्लस आयु वर्ग में प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में अश्मीत डोगरा प्रथम, आर्यन चड्ढा, द्वितीय व पार्थ शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-23 वर्ग में हर्ष ठाकुर ने प्रथम, अभिषेक शर्मा ने द्वितीय व विशाल शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
23 प्लस आयु वर्ग में विशाल संदल ने प्रथम, जसवीर सिंह ने द्वितीय और सोमनाथ ने तृतीय स्थान पाया। सतपाल सत्ती ने विजेताओं को खेल विभाग ने नकद पुरस्कार भी दिए। इस मौके पर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा, युवा संयोजक सुमन लता, प्रशिक्षक टेबल टेनिस पूजा ठाकुर, हॉकी के आशीष सेन, कुश्ती के प्रिंस पठानिया, बैडमिंटन के संजय कुमार, एथलेटिक्स के राकेश चौधरी और फुटबाल के चंद्रमोहन, अनिल शर्मा, शरणप्रीत और अभिषेक मौजूद रहे।