फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के वार्ड-7 में कई जगह 24 घंटे से बिजली-पानी की आूपर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शहर के वार्ड-7 में रविवार को ढहे एक निजी स्कूल के डंगे से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। डंगे से कई वाहन इसकी चपेट में आए है। विद्युत पोल और पेयजल मुख्य लाइन को भी नुकसान पहुंचा है। इस कारण संबंधित क्षेत्र के कई घरों में 24 घंटों से पेयजल और बिजली की सप्लाई ठप हो गई है।
हालांकि प्रशासन की टीम मौके पर समस्या को दुरुस्त करने में जुटी हुई हैं। अभी तक किसी भी तरह के जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। निजी स्कूल को चार दिन के लिए बंद कर दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार को वार्ड-7 में एक निजी स्कूल का डंगा अचानक ही ढह गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी।
विज्ञापन

प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सोमवार को मौके पर लोनिवि, विद्युत बोर्ड, नगर निगम समेत अग्निशमन विभाग की टीम समस्या को दुरुस्त करने में जुटी रही। विद्युत बोर्ड डंगे की चपेट में आए विद्युत पोल बदलने का कार्य कर रहा है।
लोनिवि की टीम जेसीबी की सहायता से मलबा हटा रही है। डंगा गिरने से स्कूल भवन समेत आसपास के भवनों को भी खतरा हो गया है। इस कारण प्रशासन ने चार दिन के लिए स्कूल को बंद कर दिया है। भवनों को सुरक्षित करने के बाद ही कक्षाएं शुरू होंगी। मौके पर पुलिस टीम को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

स्कूल करेगा नुकसान की भरपाई
नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि डंगा गिरने से हुए नुकसान की भरपाई निजी स्कूल प्रबंधन करेगा। विद्युत बोर्ड, नगर निगम समेत स्थानीय लोगों के भवनों को नुकसान पहुंचा है। इसका आकलन किया जा रहा है। स्थिति सामान्य होने तक स्कूल बंद रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें