फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन जिले में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
Three killed in two road accidents in Solan district
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बीबीएन में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो कामगार शामिल हैं। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पहली घटना मझौली सड़क पर हुई। गुलाम नवी बाइक पर बरसीन (चारा) लेकर अपने गांव नथू प्लासी की ओर आ रहा था। जय माता क्रशर के पास वह दूसरी ओर से आ रहे टिपर की चपेट आ गया। टक्कर लगने के बाद वह गिर गया। सिर और बाजू कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टिपर सरला नगल निवासी मेजर चला रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
दूसरे मामले में बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो कामगारों की मौत हो गई। इसमें रोहित ठाकुर (26) पुत्र जगरूप सिंह, गांव खोड़ रतोहड़, डाकघर घाटी दिलवां, तहसील जसवां, जिला कांगड़ा और दूसरा आदित्य धीमान (24) पुत्र रमेश चंद, गांव नारी, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर का रहने वाला था।
विज्ञापन

सोमवार मध्य रात्रि 12:15 बजे दोनों बद्दी से निजी कंपनियों में ड्यूटी करने के बाद बाइक पर नालागढ़ की ओर जा रहे थे। हरायपुर के पास कार से बाइक की टक्कर हो गई। इससे आदित्य धीमान की मौके पर ही मौत हो गई। रोहित ठाकुर को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार चालक मौके से फरार हो गया। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें