फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश का पहला स्मार्ट जैव विविध वन तैयार, पर्यटक भी कर सकेंगे आवाजाही

विज्ञापन
नालागढ में तैयार हुआ स्मार्ट वन का मुख्य द्वार। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में प्रदेश का सूचना प्रौद्योगिकी युक्त पहला जैव विविध स्मार्ट वन बन कर तैयार हो गया है। अब क्षेत्र के लोगों सहित पर्यटक भी पार्क में आवाजाही कर सकेंगे। वन मंडल नालागढ़ ने तीन हेक्टेयर क्षेत्र में निर्मित इस स्मार्ट वन में 300 से अधिक प्रजातियों के करीब 1500 पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

पत्ते की आकृति में बनाए स्मार्ट वन के प्रवेश स्थल पर एक भव्य प्रवेश द्वार बनाया गया है। प्रवेश द्वार से अंदर जाने पर स्मार्ट वन के विषय में बनाई गई नालागढ़ बायो डावर्स फॉरेस्ट (एनबीएफ) नामक एप का क्यूआर कोड बनाया है। इस क्यूआर कोड की सहायता से आने वाले व्यक्ति एंड्रायड मोबाइल फोन पर स्मार्ट वन के प्रत्येक किस्म के पौधे से संबंधित विस्तृत जानकारी मोबाइल ले सकते हैं।
60 लाख की लागत से तीन हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले जैव विविध वन नालागढ़ को 12 क्षेत्रों में बांटा गया है। इसमें सजावटी, धार्मिक व औषधीय सहित लगभग 300 किस्म के 1500 पौधे लगाए गए हैं। इस वन में सैंकड़ों की संख्या में वर्षों पुराने विभिन्न प्रजातियों के बड़े आकार के पेड़ पौधे भी मौजूद हैं।
विज्ञापन

इस स्मार्ट वन में बच्चों की खेलकूद संबंधी गतिविधियों के लिए भी विशेष स्थल विकसित किए गए हैं। इसके अलावा करीब 50 पक्षियों और 30 तितलियों की प्रजातियों की जानकारी दर्शाई गई है। उधर, डीएफओ यशुदीप सिंह ने बताया पार्क तैयार हो गया है और इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें