फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल सोलन के अध्यक्ष पद को जंग तेज 

Fri, 21 Apr 2017 10:32 PM IST
सोलन, ब्यूरो
विज्ञापन
व्यापार मंडल चुनाव को लेकर नामांकन दाख‌िल करते कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
व्यापार मंडल सोलन की सरदारी को लेकर जंग तेज हो गई है। शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन चार सीटों के लिए कुल 16 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया। इसमें प्रधान पद की कुर्सी पर कब्जा करने की दौड़ में पांच कारोबारी शामिल हैं। उपाध्यक्ष की सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा। इसके अलावा संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष की दौड़ में 4-4 कारोबारियों ने नामांकन भरा है। 
विज्ञापन


सात मई को सोलन व्यापार मंडल के चुनाव होने प्रस्तावित हैं। सोमवार को तीन बजे तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकते हैं। इसी दिन शाम चार बजे उम्मीदवारों के चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इससे पहले वर्ष 2012 में पहली बार डायरेक्ट इलेक्शन हुए थे। चुनाव पिछले वर्ष तय थे लेकिन अंतर्कलह के चलते चुनाव नहीं हो पाए। चुनाव अधिकारी सुनील जग्गा ने कहा कि नामिनेशन के अंतिम दिन कुल 16 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन भरा है।  

यह हैं दौड़ में शामिल
प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान कुशल जेठी के अलावा व्यापार मंडल मालरोड के प्रधान सुशील चौधरी, पंकज गुप्ता, वीरेंद्र सूद और पूर्व प्रवक्ता मुकेश गुप्ता शामिल हैं। उपाध्यक्ष के पद के लिए रमेश बंसल, योगेंद्र सेठी, सुमित खन्ना के अलावा संयुक्त सचिव धर्मेंद्र ठाकुर, मनोज गुप्ता, पंकज वर्मा और विभू बंसल भाग्य आजमा रहे हैं। कोषाध्यक्ष के लिए विनेश धीर, जतिन गर्ग, योगेंद्र सेठी और विनोद केडिया ने नामांकन भरे है।
विज्ञापन


एक ने भरे दो नामांकन 
योगेंद्र सेठी दो पदों के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उन्होंने नामांकन के अंतिम दिन उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरे हैं। इसे लेकर भी चर्चा है कि आखिर किसे लाभ पहुंचाने के लिए यह बाजी लगाई गई है। हालांकि पूर्व प्रधान कुशल जेठी का वर्चस्व भी इन चुनाव में दाव पर रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें