फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ घंटे तक चली लंबी पूछताछ में ED ने वीरभद्र से पूछे सौ सवाल

Fri, 21 Apr 2017 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह काले धन मामले में वीरवार को ईडी के समक्ष पेश हुए थे। दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक करीब नौ घंटे ईडी ने सीएम से पूछताछ की। ताजा सूचना के अनुसार जांच एजेंसी ने सीएम वीरभद्र सिंह से करीब 100 सवाल पूछे हैं।
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार वीरभद्र इनमें से कुछ सवालों के जवाब नहीं दे पाए और कहा कि वे इनका जवाब बाद में सौंप देंगे। नौ घंटे चली पूछताछ में इस मामले से संबंधित कई बड़े सवाल वीरभद्र सिंह से पूछे गए।

ANI‏Verified account @ANI_news 
Around 100 questions were asked by ED to HP CM Virbhadra Singh,he was unable answer some and said will reply to these ques later: ED Sources

ईडी ने वीरभद्र सिंह एवं अन्य के खिलाफ दर्ज काले धन को सफेद बनाने से बचाव के कानून (पीएमएलए)  के तहत मामला दर्ज किया है। निदेशालय ने इस मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बयान रिकार्ड करने और आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जब्त और बरामद किए गए कुछ दस्तावेजों को लेकर पूछताछ करने के लिए उन्हें समन भेजा था।
विज्ञापन


ईडी ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में ऐसा कोई भी आश्वासन देने से इनकार कर दिया था कि जब सिंह उसके समक्ष पेश होंगे तो उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। ईडी सूत्रों के मुताबिक देर शाम तक वीरभद्र सिंह ईडी के समक्ष ही थे।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर आय के ज्ञात स्रोतों से करीब 10 करोड़ रुपये ज्यादा की संपत्ति अर्जित करने के लिए सिंह, उनकी पत्नी और अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

इसके बाद ईडी की कार्रवाई शुरू हुई थी। एजेंसी ने पहले भी सिंह को समन भेजा था लेकिन तब उन्होंने आधिकारिक प्रतिबद्धताओं के चलते पेश होने में असमर्थता जताई थी। इस मामले में वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा और बेटे विक्रमादित्य से ईडी ने पहले ही पूछताछ की है। 

देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है
अपनी जानी-पहचानी हिमाचली टोपी पहने वीरभद्र सिंह दोपहर 12 बजे एजेंसी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मीडिया वालों से बात नहीं की। वीरभद्र अपना हाथ उठाए हुए थे और कह रहे थे- सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें