फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 करोड़ से बनेगा सोलन का क्षेत्रीय अस्पताल

विज्ञापन
सोलन के कथेड़ में नए अस्पताल का शिलान्यास करते सीएम। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को सोलन विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 110 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए हैं। उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के भवन की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

इसका निर्माण 90.33 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत दंघील और हिनर के कुरगल, नोहरा, करोग, छोब और टकराना के लिए 4.59 करोड़ रुपये से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना और हिनर पंचायत के सवानगांव के लिए 1.33 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया। इससे पूर्व, उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पीएसए प्लांट का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने चंबाघाट में करीब आठ करोड़ से निर्मित सर्किट हाउस का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बेहतरीन और सबसे सुंदर सर्किट हाउस में से एक है। इससे सोलन शहर में आने वाले पर्यटकों को ठहरने की बेहतर सुविधा मिलेगी। कहा कि सरकार सोलन शहर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि कोविड-19 रोगियों को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और बिस्तरों की कोई कमी न रहे। प्रदेश में जब इस महामारी ने अपने पांव पसारे, उस समय राज्य में केवल 50 वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध थी। प्रदेश सरकार ने केंद्र और प्रधानमंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठाया, इसके परिणामस्वरूप राज्य को पीएम केयर्स के अंतर्गत तुरंत 500 वेंटिलेटर उपलब्ध करवाए गए।
देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लगभग 2.50 लाख हिमाचलवासियों को बसों और रेल के माध्यम से सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित बनाई। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेताओं को सलाह दी कि वे निराधार और बेतुके आरोप लगाने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें