फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का आगाज

शिमला ब्यूरो Updated Sun, 24 Nov 2024 11:55 PM IST

फ्रेंड्स कॉलोनी नालागढ़ में सुनाई श्रीमद् भागवत महात्म्य कथा
एक दिसंबर तक रोजाना होगी कथा, साथ ही भंडारा भी लगेगा

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ की फ्रेंड्स कॉलोनी में रविवार को कलश यात्रा के साथ 11वीं वार्षिक श्रीमद्भागवत पुराण कथा का शुभारंभ हो गया। चूहुवाल शिव मंदिर से कलशयात्रा शुरू हुई और कॉलोनी में कथा स्थल पर संपन्न हुई। यहां विधिवत रूप से कलश स्थापना की गई।
यहां एक सप्ताह तक शिमला से आए डॉ. दीपराज खजूरिया कथा का व्याख्यान करेंगे। उन्होंने पहले दिन श्रीमद् भागवत कथा का महात्मय बताया। आयोजन समिति के संयोजक नरेंद्र पुरी ने बताया कि 2012 से यहां प्रतिवर्ष श्रीमद् भागवत पुराण कथा का आयोजन कॉलोनी वासियों के सहयोग से किया जा रहा है। कोरोनाकाल में दो वर्ष तक आयोजन नहीं हो पाया था। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1:00 से 4:00 बजे तक होगा। उसके बाद भंडारे का प्रसाद वितरण होगा। कथा की पूर्णाहुति 1 दिसंबर को होगी। उस दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर संतोष शर्मा, दीपक पुरी, रमेश भारद्वाज, अश्वनी सैनी, अमन पुरी भी उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें