फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अवैध रूप से चल रहे सात वाहनों को किया सीज पांच वाहन चालकों पर 2.23 लाख का लगाया जुर्माना

Fri, 26 Jul 2024 07:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ में आरटीओ ने पकड़े तुड़ी से भरे वाहन। संवाद
विज्ञापन
आरटीओ ने यातायात नियमों की पालना न करने पर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। आरटीओ नालागढ़ ने औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में यातायात नियमों की पालना न करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा है। उनकी टीम ने नालागढ़ में दो पहिया से लेकर निजी बसों, ट्रकों, ट्रालों, कंटनेर सहित करीब 3 दर्जन वाहनों की जांच की। जिसमें से 3 ट्रैक्टर फैली हुई पराली से भरे, 2 बंद बॉडी कंटेनर ओवर हैंगिंग तूड़ी से भरे हुए व एक उद्योग में लगे 2 वाहनों को सीज किया। इसमें एक बिना रजिस्ट्रेशन व दूसरे निजी वाहन को कॉमर्शियल प्रयोग करते हुए पाया गया।। आरटीओ मदन शर्मा की अगुवाई में टीम ने बीबीएन में निरीक्षण किया और इन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई ।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नालागढ़ ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों पर कड़ा शिकंजा कसा और बसों सहित अन्य वाहनों की जांच की गई, जिसमें बिना टैक्स व बिना दस्तावेज व बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे वाहनों को जब्त भी किया। आरटीओ नालागढ़ मदन शर्मा ने बताया कि विभाग की टीम ने 37 वाहनों की जांच की, जिसमें दो पहिया वाहनों से लेकर बसें व बड़े वाहन शामिल रहे। इनमें से 3 ट्रैक्टर फैली हुई पराली से भरे, 2 बंद बॉडी कंटेनर ओवर हैंगिंग तूड़ी से भरे हुए व एक उद्योग में लगे 2 वाहन जिनमें एक बिना रजिस्ट्रेशन व दूसरे निजी वाहन को कॉमर्शियल यूज के चलते जब्त किया गया। उन्होंने कहा 5 वाहनों को 2.23 लाख जुर्माना लगाने के बाद छोड़ दिया गया। जबकि 2 पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें