फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अवैध खनन पर कार्रवाई के लिए संयुक्त कार्यबल गठित करने के निर्देश

Fri, 26 Jul 2024 07:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी में  बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान व अन्य। संवाद
विज्ञापन
अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए प्रदेश सरकार गंभीर
विज्ञापन


निर्माणाधीन परियोजनाओं में प्रयोग होने वाली सामग्री की भी करें जांच

बद्दी में उद्योग मंत्री ने खनन पर रोक लगाने को लेकर की समीक्षा बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार अवैध खनन को रोकने के लिए गंभीर है और इसके लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। यह बात उन्होंने बद्दी क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अवैध खनन को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने पुलिस, वन, खनन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को संयुक्त कार्यबल (टास्क फोर्स) गठित करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश अनुसार प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन पर रोक लगाने को लेकर सरकार गंभीर है और इसे रोकने के यथा संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं में प्रयोग की गई सामग्री की भी निरंतर जांच करने के निर्देश दिए। उद्योग मंत्री ने बताया कि खनन विभाग की ओर से बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, रामशहर, मानपुरा इत्यादि क्षेत्रों में गत चार माह में 101 चालान किए गए। जिसमें से 61 मामलों में लगभग 16.50 लाख रुपए की राशि वसूली गई है। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग ने अब तक 308 चालान किए गए हैं, जिसमें लगभग 48 लाख रुपए की राशि वसूली गई है। उद्योग मंत्री ने तदोपरांत पुलिस अधीक्षक बद्दी कार्यालय में पहुंचकर प्रवासी बच्चों से बातचीत की। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी, नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा, पुलिस अधीक्षक बद्दी इलमा अफऱोज़, एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, वन मंडालधिकारी नालागढ़ विकल्प यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें