सोलन सचिवालय में सूक्ष्म पर्यवेक्षकों प्रशिक्षण कार्यक्रम में चर्चा करते अधिकारी। संवाद
- फोटो : SOLAN
सोलन। जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन के लिए प्रतिनियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक मुंमंचिंग की उपस्थिति में सोमवार को निर्वाचन कार्य के लिए तैनात कर्मियों की द्वितीय स्तर की रेंडेमाइजेशन प्रक्रिया पूरी की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी भी उपस्थित रहीं। कुलहरी ने बताया कि 50-अर्की निर्वाचन के उप निर्वाचन के लिए 185 मतदान दल गठित किए गए हैं। इनमें 185 पीठासीन अधिकारी, 185 सहायक पीठासीन अधिकारी और 370 मतदान अधिकारी नियुक्त किए हैं ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से करवाया जा सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी कर्मचारियों की ड्यूटी इस कार्य के लिए विशेष रूप से बनाए सॉफ्टवेयर से लगाई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के कार्य स्थल, तिथि और समय का निर्धारण कंप्यूटरीकृत प्रणाली से हुआ है।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन जफर इकबाल, जिला सूचना अधिकारी संजीव, तहसीलदार निर्वाचन राजेश तोमर, नायब तहसीलदार दीवान ठाकुर और रेंडेमाइजेशन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।