फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजे बाजार

विज्ञापन
सोलन में श्री गणेश चतुर्थी के शुभारंभ पर मंदिर में मूर्ति लेकर आए श्रद्वालु पूजा करते हुए। अजय - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। शहर में श्री गणेश चतुर्थी को लेकर चौक बाजार से लक्कड़ बाजार तक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कोविड के चलते 20 से ज्यादा लोगों को इसमें शामिल नहीं किया गया। आठ दिनों तक श्रीगणेश की मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना से पहले यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता था। बाजारों में सभी दुकानदार भंडारे का आयोजन करते थे। कोविड को लेकर जारी बंदिशें लोगों की आस्था को तोड़ रही हैं। नौ दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद श्रीगणेश की मूर्ति का विसर्जन गिरि नदी में किया जाएगा।
शुक्रवार को शहर में निकाली शोभायात्रा में बच्चे ढोल की थाप पर नाचते दिखाई दिए। गणेश चतुर्थी के अंतिम दिन लक्कड़ बाजार में मंदिर कमेटी ने कार्यक्रम और प्रसाद बांटा जाएगा।
विज्ञापन

मां दुर्गा सेवा समिति लक्कड़ बाजार के प्रधान डीएन गुप्ता ने कहा कि कोविड के चलते शोभायात्रा में ज्यादा लोगों को शामिल नहीं किया गया। अगले आठ दिनों तक मंदिर में श्रीगणेश पूजा की जाएगी। अंतिम दिन मूर्ति का विसर्जन गिरि नदी में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें