नालागढ़ में बैठक की अध्यक्षता करते हुए गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा। संवाद
- फोटो : SOLAN
परवाणू (सोलन)। नगर परिषद परवाणू की मासिक बैठक में सिरमौर चौक में वेंडिंग जोन बनाने का फैसला लिया गया है। बुधवार को नप कार्यालय में अध्यक्ष निशा शर्मा की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें वेंडिंग जोन बनाने के लिए निर्माण संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करने का निर्णय लिया गया।
साथ ही शांत विहार में पार्किंग, दशहरा ग्राउंड के अधिग्रहण की प्रक्रिया, कसौली चौक के सौंदर्यीकरण पर पार्षदों से चर्चा की गई। इस बैठक में हाउस टैक्स का सर्वे कर रही टीम ने बैठक में सदस्यों को वेंडिंग जोन बनाने व पार्किंग सहित अन्य कार्यों पर जानकारी दी।
नगर परिषद की अध्यक्ष निशा शर्मा ने कहा कि नप की मासिक बैठक में सिरमौर चौक के समीप वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। शांत विहार में पार्किंग, दशहरा ग्राउंड के अधिग्रहण की प्रक्रिया, कसौली चौक के सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
इस बैठक में उपाध्यक्ष सोनिया शर्मा, कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार, पार्षद डॉ. डेजी ठाकुर, ठाकुर दास शर्मा, लखविंद्र सिंह, मोनिशा शर्मा, चंद्रावती देवी, किरण चौहान, विनीत गोयल, रामध्यान सिंह ने भाग लिया।