फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-5 पर दो कारों की टक्कर में बुजुर्ग महिला की मौत, एक घायल

विज्ञापन
Old lady died as two cars collided on Kalka Shimla NH near Sanvara
विज्ञापन
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर सनवारा के समीप दो कारों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति को चोटें आई हैं। धर्मपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुुसार पुलिस थाना धर्मपुर के तहत गांव नंदे का थड़ा के समीप एनएच पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा होने से कार सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। हादसे की सूचना नवजोत कंवर (35) गांव नानू भूगोडिया, डिंबर, राजगढ़ ने धर्मपुर पुलिस को दी।
उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपनी गाड़ी में राजगढ़ से पिंजौर जा रहे थे। इस दौरान गाड़ी में किरायेदार देवली देवी (71) निवासी सरकाघाट मंडी भी मौजूद थीं। जैसे ही वे एनएच-5 पर नंदे का थड़ा गांव के समीप पहुंचे तो परवाणू से आ रही एक कार अपनी लेन छोड़कर दूसरी लेन में सामने से आई और गाड़ी से टकरा गई।
विज्ञापन

इस गाड़ी को जगरनाथ कुंवर चला रहा था। हादसे के बाद कार में सवार को चोटें आई जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए एमएमयू अस्पताल ले जाया गया। यहां से महिला की गंभीर हालत को देख पीजीआई रेफर किया गया लेकिन महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी पुष्टि थाना प्रभारी धर्मपुर राकेश राय ने की। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें