फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़-रोपड़ वाया ढेरोंवाल मार्ग दो माह से बड़े वाहनों के लिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-रोपड़ मार्ग पिछले दो माह से बड़े वाहनों के लिए बंद पड़ा है। पंजाब के ढेरोंवाल से घनोली तक यह मार्ग बन रहा है। इस मार्ग के चालू होने में एक माह का समय और लग सकता है।
तीन किलोमीटर लंबे इस मार्ग को सीमेंट से बनाया जा रहा है। इस सड़क का पंजाब क्षेत्र में निर्माण कार्य चल रहा है। इससे हिमाचल से निकलने वाले 400 से अधिक ट्रकों को वाया भरतगढ़ जाना पड़ रहा है। ट्रकों को 25 से 30 किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। इसका सीधा असर ट्रक संचालकों की जेब पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीड़ प्लासी में सीमेंट प्लांट से प्रतिदिन 150 ट्रक माल तैयार होता है। यहां से भरने वाले ट्रक पहले ढेरोंवाल होते हुए रोपड़ की ओर जाते थे। अब ट्रक पहले नालागढ़ जाएंगे और वहां से वाया दभोटा होते हुए पंजाब में प्रवेश करेंगे।
इसके अलावा बीबीएन से 400 से अधिक ट्रक प्रतिदिन पंजाब की ओर जाते हैं। पहले सभी ट्रक संचालक वाया ढेरोंवाल जाते थे लेकिन अब वाया दभोटा जा रहे हैं। यह मार्ग चढ़ाई वाला और संकरा होने से रोज यहां पर सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।
नालागढ़ से रोपड़ के लिए एचआरटीसी की एक दर्जन से अधिक बसें रोज चलती थीं लेकिन वर्तमान में सभी बसें वाया दभोटा जा रही हैं। रोपड़ से वाया ढेरोंवाल होते हुए नालागढ़ में दर्जनों गांव पड़ते हैं। इन गांवों के लोग निजी वाहनों से रोपड़ पहुंच रहे हैं जो उन्हें मंहगा पड़ रहा है। पंजाब के सड़क निर्माण एजेंसी ने मार्ग को बड़े वाहनों के लिए रोक रखा है।
विज्ञापन

उधर, सड़क निर्माण एजेंसी के सहायक अभियंता लवलीन सिंह ने बताया कि मार्ग को पूरी तरह से तैयार होने में अभी 20 से 25 दिन का समय लगेगा। उसके बाद इस मार्ग को बड़े वाहनों के लिए खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन किलोमीटर लंबे मार्ग पर सात करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें