फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डिग्री कॉलेज अर्र्की में एमए अंग्रेजी व इतिहास में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

Fri, 15 Sep 2023 06:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
25 तक जमा होंगे आवेदन, शाम को जारी होगी मेरिट सूची
विज्ञापन

26 से 27 तक होगी काउंसलिंग 28 को फीस जमा करवानी होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय अर्की में एमए अंग्रेजी और इतिहास विषय में दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट पर प्रवेश के लिए फॉर्म भी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें विद्यार्थियों को 16 से 25 सितंबर तक प्रवेश फॉर्म भरकार कॉलेज में जमा करवाना होगा। इसके बाद पहली मेरिट सूची 25 को शाम पांच जारी होगी।
विज्ञापन

कॉलेज प्रचार्या डॉ. सुनिता शर्मा ने बताया कि 26 और 27 सितंबर को विद्यार्थियों की काउंसिलिंग की जाएगी। प्रथम मेरिट सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थी 27 और 28 सितंबर को फीस जमा करवा सकते हैं। वहीं दूसरी मेरिट सूची 29 सितंबर को सुबह 11:00 बजे लगाई जाएगी। दूसरी मेरिट सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थी 29 और 30 सितंबर को फीस जमा करवा सकते हैं। उन्होंने इच्छुक अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे राज्य सरकार की ओर से इस ग्रामीण क्षेत्र के महाविद्यालय में उपलब्ध करवाई जा रही स्नातकोत्तर स्तर की कक्षाओं में अपने बच्चों को भेजें। मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र हित में उनके प्रयास सराहनीय हैं। स्थानीय विद्यार्थी उनके द्वारा उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं का अवश्य ही लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें