फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मनसार में भूस्खलन से 20 मिनट तक थमी रही वाहनों की आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर मनसार के समीप रविवार सुबह भूस्खलन हो गया। इससे वाहनों की आवाजाही 20 मिनट तक थमी रही। इसके बाद फोरलेन निर्माता कंपनी ने सड़क से पत्थर और मलबा हटाकर वनवे सुचारु किया।
इसके बाद वाहन चालकों ने राहत ली। फिर भी पहाड़ी से धीरे-धीरे कर पत्थर और मलबा गिरने का सिलसिला लगातार चलता रहा। सड़क पर आवाजाही थमने के कारण वाहनों की दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

इसे खत्म होने के लिए भी एक घंटा लग गया। इसके बाद ही सड़क को साफ कर दोनों ओर ट्रैफिक चलाया गया। कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग जाने के कारण वाहन चालकों समेत लोगों को काफी दिक्कतें आईं और लोगों को पैदल ही गंतव्य स्थानों की ओर जाना पड़ा। वहीं रविवार के चलते भी हाईवे पर ट्रैफिक अधिक था जिससे जाम की स्थिति पैदा हुई।
जानकारी के अनुसार मनसार में रविवार को सुबह करीब 11:00 बजे अचानक सड़क से पहाड़ी दरकनी शुरू हो गई। इस दौरान कोई भी वाहन नहीं गुजर रहा था जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ।
हालांकि पत्थर और मलबा सड़क पर गिरने से वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फोरलेन निर्माता कंपनी को दी। कंपनी की मशीन ने आकर तुरंत सड़क को साफ करने का कार्य शुरू किया और करीब 11:20 बजे सड़क से मलबा हटाकर वनवे ट्रैफिक चलाया।
विज्ञापन

इस प्वाइंट पर फोरलेन निर्माण चला होने से पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा सड़क पर आ रहा है। पहले भी यहां पर पत्थर और मलबा गिरा है। इससे वाहन चालकों को काफी समस्या झेलनी पड़ती है। रविवार को भी इसी प्रकार का हाल देखने को मिला और लोगों को परेशानी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें