फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल मेरी जन्म और कर्म भूमि : आनंद

विज्ञापन
दून के माधाला में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
बरोटीवाला(सोलन)। सांसद और केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने दून में 35 लाख रुपये घोषणाएं कीं। इसमें दुर्गा क्लब को खेल मैदान बनाने के लिए दस लाख, बनलगी, ढेला व थाना में सामुदायिक भवन बनाने के लिए धनराशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन

मधाला में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा के लोग और संस्थाएं एकजुट हो जाए तभी कांग्रेस मजबूत होगी। यही आने वाले समय भी मांग है। कुछ लोग उनके हिमाचल आने पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन उन्हें वे यह बताना चाहते हैं कि बद्दी से ही हिमाचल शुरू होता है और हिमाचल उनकी जन्म भूमि और कर्म भूमि है।
अगर हिमाचल और देश के संघर्ष में उनकी जरूरत होगी तो वह जरूर जाएंगे। वह जनता की आवाज दबाने नहीं बल्कि जनता का साथ लेकर चलने वाले नेता हैं।
दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान किए कार्यों का लेखा-जोखा रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उनके ओर से शुरू किए कामों को पूरा नहीं कर पाई है। दून के नेताओं की राजनीति पकड़ कम होने से यहां पर विकास को ग्रहण लग गया है।
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव और पूर्व नप अध्यक्ष चौधरी मदन लाल, पूर्व विधायक राजेश धर्माणी, जिला अध्यक्ष शिव कुमार, केवल सिंह पठानिया, ब्लॉक अध्यक्ष जगतार सिंह, दया राम रेंजर, संजीव कुंडलस, रजनीश किमटा, डॉ. कैलाश पराशर, बीडीसी रामरतन, हितेंद्र सोनू, प्रज्जवल गुप्ता, राज कुमार राजा, प्रेम चंद, बिंदू गोरसी, भाग सिंह, पोला राम, सोहन लाल, दिला राम, बलवंत ठाकुर, सतीश, रमेश ठाकुर, हेमचंद, बख्शी राम, सोनू, मास्टर तारा चंद, गुरनाम, रमन कौशल, पार्षद सुरजीत चौधरी, तरसेम चौधरी, जस्सी, मोहन लाल और करनैल ठाकुर ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें