सोलन के मां शूलिनी मंदिर में दर्शन करते श्रद्घालु। संवाद
- फोटो : SOLAN
सोलन। मां शूलिनी मंदिर में नवरात्र पर अष्टमी के दिन बुधवार को हजारों श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। नवमी को लेकर वीरवार को मंदिर में हवन किया जाएगा। हालांकि कोविड पाबंदियों के चलते नवरात्र के समापन पर होने वाले भंडारों पर प्रतिबंध रहेगा। अंतिम नवरात्र पर मंदिर में ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
सात अक्तूबर से शुरू हुए नवरात्रों का वीरवार को अंतिम दिन होगा। मां शूलिनी मंदिर में हजारों श्रद्धालु अपना व्रत खोलेंगे। वीरवार को मंदिर में ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। अष्टमी को लेकर मंदिर में माता की पूजा-अर्चना की गई।
सरकार से जारी कोविड एसओपी के नियमों की पालना की गई। मंदिर में प्रवेश करने से पहले प्रत्येक श्रद्धालु की स्वास्थ्य जांच की गई। उधर, मां शूलिनी मंदिर के पुजारी पंडित रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि अष्टमी के मौके पर मां की पूजा की गई। हजारों लोग मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।
नवमी पर मंदिर में हवन किया जाएगा। कोविड पाबंदियों की वजह से नवरात्र पर होने वाले भंडारे पर प्रतिबंध रहेगा। मंदिर में कोविड नियमों का पालन किया जा रहा है।