फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवठी स्कूल में चार बच्चे कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
सोलन। जिले के साथ लगते दयोठी स्कूल के चार विद्यार्थी कोरोना संक्रमित आए हैं। ये चारों छात्र एक ही गांव से संबंध रखते हैं। विद्यार्थियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद दो दिन के लिए एहतियातन स्कूल बंद कर दिया है। स्कूल प्रशासन ने इन चारों के संपर्क में आने वाले अन्य 11 विद्यार्थियों के सैंपल आरटीपीसीआर के जरिये जांचे जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक विद्यार्थी की दादी खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवठी पहुंची। महिला की तबीयत को देखते हुए चिकित्सक ने रैपिड एंटिजन टेस्ट से जांच की गई तो महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।
इसके बाद महिला के संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी ली। इस दौरान पता चला कि दो बच्चे देवठी स्कूल में पड़ते हैं। अस्पताल प्रशासन ने स्कूल को इस बारे में बताया और विद्यार्थियों के सैंपल जांचे। वीरवार देर शाम रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची। इस रिपोर्ट के अनुसार दोनों विद्यार्थी भी पॉजिटिव निकले। इन दोनों के साथ रहने वाले दो अन्य विद्यार्थियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

उधर, स्कूल प्रधानाचार्य संजीव परिहार ने बताया कि चार बच्चों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने के बाद दो दिन के लिए स्कूल को बंद किया गया है। शनिवार को 11 अन्य विद्यार्थियों के सैंपल भी जांचे जाएंगे। इसकी रिपोर्ट स्कूल ने दे दी है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि स्कूल के चार बच्चे कोरोना संक्रमित आए हैं। विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें