नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में शुक्रवार से एफसीआई ने धान की खरीद शुरू कर दी है। पहले दिन 25 किसानों की 1900 क्विंटल धान की खरीद की गई। इन किसानों ने एफसीआई के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया हुआ था।
पहले दिन दया सिंह, भूरूराम, तरसेम लाल, गुरमेल सिंह, मक्खन सिंह, ज्वाला राम, बगा राम, कनवर सिंह, राम आसरा, रूलदू राम, परमजीत, मुन्नी लाल, अमृत लाल, जोगिंद्र सिंह, सत्या देवी, रणजोध सिंह, प्रेम चंद, देवराज, राज कुमार, सुच्चा सिंह, मनीष कुमार, दलबीर सिंह और धर्म सिंह की धान खरीदी गई। इन किसानों ने पहले ही एफसीआई के पोर्टल पर आवेदन किया था।
किसानों का कहना है कि अब एफसीआई का पोर्टल पर आवेदन नहीं हो रहा है। पोर्टल बार-बार हैंग हो रहा है। साथ ही इसमें कई ऑप्शन नहीं आ रहे हैं। जैसे किसानों की धान कब खरीद होगी, उसकी डेट नहीं आ रही है।
बद्दी के किसान सचिन ने बताया उन्होंने जब पोर्टल पर आवेदन किया तो उनकी बेचने की तिथि नौ अक्तूबर निकली। ऐसे में उनका स्टोर कियाधान खराब होने की संभावना है। इस समस्या को लेकर कुछ किसान नालागढ़ की कृषि उपज मंडी में भी आए और एफसीआई अधिकारियों से मिले।
क्वालिटी इंस्पेक्टर जितेंद्र और डिपो प्रभारी रामवीर ने बताया कि उन्होंने इस बारे में आला अधिकारियों को बताया जिस पर यहां पर पोर्टल को ठीक करने के लिए तकनीशियन पहुंच गया है और जल्द ही इसे सुचारु कर दिया जाएगा।