फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड के दौरान स्कूलों में खरीदे गए सामान की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले में कोविड के दौरान सरकारी स्कूलों में खर्च की गई राशि की जांच की जाएगी। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा विभाग को आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद जिला शिक्षा विभाग ने टीमें गठित कर ली हैं। जल्द ही स्कूलों का निरीक्षण शुरू कर दिया जाएगा। इसमें स्कूल भवन, फर्नीचर सहित अन्य सामान पर खर्च राशि का भी ब्योरा लिया जाएगा। इसमें गड़बड़ी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई भी होगी।
जानकारी के अनुसार कोविड के बीच पिछले दो वर्षों से स्कूलों का निरीक्षण नहीं हुआ है। स्कूलों में कई तरह का फर्नीचर, मास्क, सैनिटाइजर समेत जरूरी सामान की खरीद की गई। इस दौरान स्कूलों की ओर से खर्च राशि सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए निदेशालय ने आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद शिक्षा विभाग ने टीमें गठित कर दी है। उपनिदेशक की अध्यक्षता में टीमें खर्च की गई राशि के बिल समेत कार्यों को भी देखेगी। स्कूलों में कोविड से सुरक्षा के लिए किए गए कार्यों का भी निरीक्षण किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट तैयार कर शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी। यदि किसी स्कूल में गड़बड़ी पाई जाती है तो उसके खिलाफ निदेशालय कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ. जगदीश नेगी ने बताया कि स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके लिए टीमों का गठन भी किया गया है। इसमें स्कूल की ओर से किए कार्यों सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें