फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में चोरी का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। भुड बैरियर के एक दवा स्टोर से चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस थाना बद्दी से चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी ने सुबह पेट दर्द का बहाना बनाया। जैसे ही उसे अस्पताल ले जाने के लिए लॉकअप से बाहर निकाला तो वह होमगार्ड को चकमा देकर फरार हो गया। बद्दी पुलिस सुबह से आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं होमगार्ड पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6:00 बजे बद्दी पुलिस थाना के लॉकअप में बंद चोरी के मामले के आरोपी ने पेट दर्द का बहाना बनाकर तड़पने लगा। ड्यूटी पर तैनात जवान उसे अस्पताल ले जाने के लिए बाहर निकाला और आरोपी तुषार होमगार्ड को चकमा देकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई और चोर की धर पकड़ के लिए सर्च आपरेशन शुरू हुआ लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। इससे पहले नालागढ़ कोर्ट से करीब एक महीना पहले फरार हत्या के आरोपी का भी अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस थाना बद्दी से चोरी के मामले में आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें