फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड के बीच परवाणू में डेंगू की दस्तक, 15 दिनों में 32 लोग चपेट में आए

विज्ञापन
परवाणू में डेंगू के बढ़ते मामले के बाद दवाई छिड़काव करता नप कर्मी। - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। प्रदेश द्वार परवाणू में कोविड के बीच डेंगू ने भी अपनी दस्तक दे दी है। वहीं सुरक्षा के तहत नगर परिषद परवाणू और स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

पिछले 15 दिनों में अभी तक क्षेत्र में 32 लोग डेंगू के शिकार हो गए है। इन लोगों का ईएआई परवाणू से ईलाज चल रहा है। इसका खुलासा नगर परिषद की ओर से आयोजित बैठक में हुआ है। डेंगू के बढ़ते मामले को देखकर सभी वार्डो में फॉगिंग समेत दवाईयों का छिड़काव करने का कार्य शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद की ओर से आयोजित बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष निशा शर्मा ने की जबकि कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे डेंगू के मामले को लेकर सभी वार्डो में फॉगिंग व दवाई का छिड़काव करने का अभियान भी शुरू करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उधर, परवाणू ईएसआई अस्पताल के कार्यकारी अधिकारी डॉ.कपिल ने बताया कि परवाणू में डेंगू ने दस्तक दे दी है और पिछले करीब 15 दिन में 32 केस आ चुके है और रोजाना 2 से 3 लोग डेंगू के शिकार हो रहे है।
ये लोग रहे बैठक में मौजूद
बैठक में नगर परिषद की उपा-अध्यक्ष सोनिया शर्मा, पार्षद लखविंद्र सिंह, पार्षद ठाकुर दास शर्मा, पार्षद मोनिषा, पार्षद चंद्रावती, पार्षद किरण चौहान, पार्षद रंजीत ठाकुर, मनोनीत पार्षद रामध्यान सिंह, मनोनीत पार्षद राज कुमार घई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें