फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माप तोल विभाग ने 90 कारोबारियों के उपकरण जांचे

विज्ञापन
Weight and measure deptt inspects instruments of 90 merchants at Solan in a camp
विज्ञापन
सोलन। माप तोल विभाग का दो दिवसीय शिविर सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला लोअर बाजार में शुरू हुआ। मापतोल विभाग का कार्यालय बाजार से काफी दूर है। व्यापारियों की सुविधा के लिए हर साल बाजारों के नजदीक लगाया जाता है।
विज्ञापन

सोमवार को शुरू शिविर में मापतोल विभाग के इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ने अपने कर्मचारियों प्रीतम सिंह और अन्य के साथ शाम तक करीब 90 दुकानदारों के मापतोल के पैमानों और अन्य उपकरणों का सत्यापन किया। इसमें किराना, मिठाई, बेकरी, ज्वेलर, कपड़ा सब्जी कारोबार में इस्तेमाल मापतोल उपकरण शामिल रहे।
सुबह 10 बजे से शुरू शिविर में व्यापार मंडल के निवर्तमान प्रधान मुकेश गुप्ता, अग्रवाल सभा के प्रधान मायाराम अग्रवाल, व्यापारियों में राकेश, नितिन, भूपेंद्र और सुमित मौजूूद रहे। उन्होंने मापतोल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

व्यापारी वर्ग को यह सुविधा और धर्मशाला में निशुल्क हाल देने पर मुकेश गुप्ता ने विभाग और अग्रवाल सभा के प्रधान मायाराम और कार्यकारिणी सदस्यों का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें