बद्दी के बालद नदी के किनारे दीपक स्पिनिंग मिल की ओर से तैयार किया जा रहा श्मशानघाट। संवाद
- फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। दीपक स्पिनिंग मिल बद्दी दो गांवों के लिए श्मशानघाट का निर्माण कर रही है। इस पर 30 लाख रुपये का खर्च आएगा। यह श्मशानघाट अपने आप में अलग किस्म का होगा।
कंपनी के एचआर प्रबंधक एचके तिवारी ने बताया कि शमशानघाट के निर्माण पर 30 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। श्मशानघाट के साथ एक बड़ा शेड, पार्क और 80 कुर्सियां लगाई जाएंगी। पार्क को सुंदर बनाने के लिए संगमरमर पत्थर लगाया जाएगा। पार्क को चार चांद लगाने के लिए सुंदर और छायादार पौधे भी लगाए जाएंगे। वहीं बद्दी के लोगों को प्राथमिकता के आधार रोजगार भी मुहैया कराया जा रहा है। -संवाद