फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद नालागढ़ में जेई के बाद अब ईओ का पद भी खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नप नालागढ़ में छह माह से जेई का पद खाली होने के बाद अब ईओ का पद भी रिक्त हो गया है। ईओ का स्थानांतरण बद्दी कर दिया है। छह माह पहले ही बद्दी से ईओ को नालागढ़ स्थानांतरित किया था। बद्दी ईओ को नालागढ़ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। नालागढ़ में ईओ की स्थायी नियुक्ति न होने से परिषद के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नालागढ़ नगर परिषद के जेई का कार्यभार बद्दी नगर परिषद के जेई को सौंपा था, लेकिन अब बद्दी के जेई का भी स्थानांतरण हो गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने सरकार से कार्यकारी अधिकारी और जेई की स्थायी नियुक्ति की मांग की है ताकि शहर के विकास कार्य प्रभावित न हो सके। जेई के पास नक्शे पास करने, एस्टीमेट तैयार करना, भूमि और जगह की पैमाइश करना, योजनाओं का खाका तैयार करना आदि काम शामिल होते हैं।
परिषद के तहत होने वाले कामों में शहर में नई योजनाएं, नए निर्माण आदि काम प्रमुख हैं जो प्रभावित हो रहे हैं। ईओ के पास परिषद की बैठकों का ब्योरा, पारित किए प्रस्तावों की रूपरेखा बनाना, विभागीय पत्राचार करना, नई पुरानी योजनाओं से संबंधित विभागों के साथ तालमेल बनाना के अलावा अन्य परिषद के काम शामिल होते हैं। हालांकि बद्दी नगर परिषद के जेई को नालागढ़ नप का कार्यभार सौंपा है, लेकिन उनका तबादला भी बद्दी से हो गया है। ऐसे में शहर के विकास कार्य कैसे होंगे यह चिंतनीय विषय है।
विज्ञापन

नप के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान पार्षद महेश गौतम ने कहा कि जेई न होने से पहले ही परिषद के कार्य प्रभावित हो रहे थे। अब ईओ के तबादले से परिषद के काम प्रभावित होना स्वाभाविक है।
नप अध्यक्ष रीना शर्मा ने कहा कि नगर परिषद में स्थायी ईओ और जेई की नियुक्ति के लिए सरकार और शहरी विकास विभाग से मांग की जाएगी।
शहरी विकास विभाग के निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया कि नप नालागढ़ में जल्द जेई की नियुक्ति कर दी जाएगी। ईओ बद्दी को नालागढ़ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें