फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामशहर में दो परिवारों में मारपीट, पांच घायल

Sun, 22 Nov 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामशहर के धरमाणा गांव में दो परिवारों में पुरानी रंजिश के कारण मारपीट हुई। इसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ज्ञान चंद पुत्र स्व. कृष्ण लाल निवासी गांव व डा. धरमाणा उप तहसील व थाना रामशहर जिला सोलन की ओर से दर्ज मामले में रविवार सुबह 6.30 बजे जब उसकी माता जी अपने पशुओं को बांधने के लिये गई तो रामलाल के परिवार के सभी सदस्यों कौशल कुमार, बलदेव राज, अंती देवी, शकुंतला, विद्या देवी, हंसराज, शीतल देवी ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

इस दौरान जब उसने अपनी माता की चीखें सुनी तो यह बचाने के लिए गया तो सभी ने उस पर भी डंडों से हमला कर दिया जिससे उसे गहरी चोटें आई है। शोर-गुल सुनकर गांव के कृष्ण लाल, सीता देवी, सोखू देवी, बोरी देवी, नरेश आदि ने आकर उसे बचाया। इस मारपीट में उसकी पत्नी को भी चोटें आई है। पुलिस ने ज्ञान चंद व उसकी मां का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी बलदेव राज पुत्र रामलाल निवासी गांव धरमाणा उप तहसील व थाना रामशहर जिला सोलन ने मामला दर्ज करवाया है कि रविवार को सुबह 6.15 बजे जब उसकी पत्नी और वह अपने मवेशी खाने में पशुओं को बांधने गये तो उसी समय ज्ञान चंद व उसकी पत्नी ज्योति देवी व उसकी माता फुलो देवी डंडे लेकर आए और उसकी पत्नी विद्या देवी व उसे डंडे व पत्थरों से मारने लगे।

इस दौरान गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे। साथ ही बार-बार कह रहे थे कि आज इसे व उसकी पत्नी को जान से ही मार देंगे। इसी बीच चीख पुकार सुनकर उसका भाई कौशल जो कि दूसरे मकान में रहता है भी वहां आया। उन्होंने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी व कहने लगे कि जो भी तुम्हे बचाने आयेगा उसका यही हाल करेंगे। इस लड़ाई झगड़ा के दौरान उसे और उसके भाई को चोटें आई है। पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी बिशेर सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें