फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथलीघाट में मिला चंडीगढ़ के व्यक्ति का शव

Sun, 22 Nov 2015 11:10 PM IST
कंडाघाट(सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट के कैथलीघाट रेलवे स्टेशन के पास चंडीगढ़ के एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई डालकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव की पहचान 48 वर्षीय तेजविंद्र बाली पुत्र सुरेश कुमार निवासी चंडीगढ़ सेक्टर 30 डी के रूप में की है। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति का शव रेलवे स्टेशन के सामने पैरापिट के नीचे पेड़ पर लटका मिला। साथ ही घटना स्थल से शराब की बोतल भी बरामद की गई है।

डीएसपी ने पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति की मौत शराब के नशे में पैरापिट से गिरते हुए पेड़ पर उसका स्वेटर फंस गया होगा जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें