फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के मीटर लगाने पर भड़के अर्की नपं के पार्षद, दोनों पार्किंग ठेकेदार के अधीन करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अर्की (सोलन)। नगर पंचायत अर्की में जल शक्ति विभाग की ओर से लगाए जाने वाले पानी के मीटरों का पार्षदों ने विरोध जताया है। नगर पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पास कर निर्णय को वापस लेने की मांग की है। बैठक की अध्यक्षता नपं अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने की।
इस बैठक में स्वास्थ्य, पार्किंग सहित अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर सभी वार्डों के पार्षद मौजूद रहे। बैठक में प्रस्ताव पारित कर आयुर्वेदिक विभाग से मांग की गई कि अर्की में बीएमओ का कार्यालय जलाणा से तुरंत मुख्यालय को स्थानांतरित किया जाए तथा वहां डॉक्टर की तैनाती की जाए।
विज्ञापन

अर्की अस्पताल में पैरा मेडिकल स्टाफ के पदों की संख्या बढ़ाने की मांग भी की गई। इसके अलावा नगर की दोनों पार्किंग को निजी क्षेत्र में दिया जाए। बैठक में नागरिक कल्याण सभा के पत्र पर विचार कर अनुरोध किया गया कि वे आंबेडकर भवन और गोशाला संचालन के लिए संस्था को आगे लाएं।
बैठक में निर्णय लिया कि वार्ड-7 में पार्क के पास शौचालय बनाए जाएंगे। बैठक में सरकार से मांग की गई कि अर्की कॉलेज के साथ-साथ प्रदेश के सभी कॉलेजों में भूगोल विषय को अनिवार्य किया जाए।
बैठक में सरकार से मांग की गई कि कन्या विद्यालय का नाम शहीद कै. विजयंत थापर के नाम पर किया जाए। बैठक में सभी पार्षदों ने नगर पंचायत की जमीन प्रवासी लोगों को देने का विरोध किया। इसके अलावा पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को बैठक में रखा।
विज्ञापन

इस मौके पर सचिव अभिनव शर्मा, उप प्रधान हेमेंद्र गुप्ता, पार्षद सुरेंद्र कुमार, भारती वर्मा, निर्मला देवी, धर्मपाल शर्मा, रुचिका गुप्ता, जेई सुशील कौंडल, कनिष्ठ सहायक रामकरण वर्मा, लिपिक विद्या देवी और सफाई पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें