फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना बंदिशों में ढील से चहके सोलन के व्यापारी, लोगों ने की जमकर खरीदारी

विज्ञापन
सोलन क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीज। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। कोरोना बंदिशों में ढील के बाद शनिवार को शहर के बाजार खुले रहे। लोगों ने बाजारों से कपड़ों, जूतों समेत अन्य जरूरी वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। बाजारों में सुबह से लेकर शाम तक लोगों की खासी चहल-पहल देखी गई।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देख जिला प्रशासन ने पाबंदियां लगाईं थीं। हालांकि कुछ दिनों के बाद ही नियमों में बदलाव कर दिए गए। इसके बाद एक सप्ताह में छह दिन तक मार्केट में दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई। प्रशासन के नए फैसले से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। खरीदारी करने पहुंचे लोगों में भी बाजार खुलने को लेकर चर्चा होती रही। हालांकि इस बीच बाजारों में कुछ लोग बिना मास्क भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बाजार के व्यापारी रोहित मित्तल, नितेश वर्मा, अमन और इंद्र सुरी ने कहा कि शनिवार को बाजार खुले रहे। इस बीच लोगों ने भी जमकर खरीदारी की। बाजारों में शनिवार को सबसे अच्छा कारोबार रहता है। प्रशासन के फैसले से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें