फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिपर से टक्कराने के बाद टैंकर खड्ड में गिरा

विज्ञापन
नालागढ- बद्दी मार्ग पर भुड्ड बैरियर के समीप पुल के नीचे गिरा टैंकर। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर रता खड्ड पर पुल से टैंकर खड्ड में जा गिरा। इस कारण टैंकर को नुकसान हुआ है। चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। इस दौरान राष्ट्रीय मार्ग पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह नौ बजे के करीब बद्दी से खाली टैंकर नालागढ़ की ओर जा रहा था। भुड्ड बैरियर के समीप पुल पार करते वक्त दूसरी ओर से आ रहे टिपर से टैंकर टकरा गया। टिपर से टकराने के बाद टैंकर अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गया। इस घटना से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। टैंकर के चालक और परिचालक स्वयं निकल कर सड़क तक पहुंच गए।
इस दुर्घटना के बाद टिपर पुल के ऊपर खड़ा हो गया। जब तक पुलिस नहीं आई तब तक लंबा जाम लग गया। पुलिस ने आने के बाद टिपर को हटाया और जाम खुलवाया गया। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि टिपर और टैंकर चालक में समझौता हो गया। टिपर चालक ने टैंकर का रिपेयर करने का तैयार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें