फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चलते बंद चिल्ड्रन पार्क 11 माह बाद खुला

विज्ञापन
कोरोना महामारी की वजह से लंबे समय के बाद खुले पार्क में खेलते छोटे बच्चे। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। कोरोना महामारी के बीच शहर के पार्कों को खोलने के आदेश उपायुक्त ने जारी कर दिए हैं। माल रोड पर बुधवार से चिल्ड्रन पार्क को लोगों के लिए खोल दिया है। उपायुक्त के पास बीते कई दिनों से पार्क खोलने को लेकर आवेदन पहुंच रहे थे। जिस पर प्रशासन ने तुरंत फैसला कर पार्क खोलने का निर्णय लिया है। माल रोड पर रोजाना हजारों की संख्या में लोग चहलकदमी करते हैं। पार्क खुलने के बाद छोटे बच्चों सहित कई लोग टहलने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को काफी लोग पार्क में सैर करते नजर आए। गौर हो कि कोरोना वायरस के प्रकोप से मार्च 2020 से पार्क में लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। अब 11 माह बीत जाने के बाद पार्क को खोला गया है। जिससे शहर के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बुधवार दोपहर छोटे बच्चे पार्क में झूूलों का आनंद लेते नजर आए। कोविड महामारी की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ-साथ अब जिंदगी दोबारा पटरी पर लौटती नजर आ रही है। उधर, उपायुक्त केसी चमन ने कहा कि माल रोड पर चिल्ड्रन पार्क खोलने के लिए आवेदन पहुंच रहे थे। पार्क को अब रोजाना खोला जाएगा। शहर में कोरोना अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। पार्क में आने वाले प्रत्येक नागरिक का सतर्क रहना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें