फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएन से लापता 39 लोगों को परिजनों से मिलवाया

विज्ञापन
बद्दी पुलिस की टीम ने लापता बच्चों को उनके परिजनों से मिलते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत बीबीएन से लापता हुए 39 लोगों को उनके परिजनों से मिलवाया है। इसमें 28 महिलाएं, चार बच्चे और सात पुरुष शामिल है। पुलिस ने कई गुमशुदा बच्चों को बाहरी राज्यों से भी खोजा है। पुलिस ने एक माह के भीतर चलाए अभियान में यह कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन

एसपी बद्दी मोहित चावला के निर्देश पर बद्दी और नालागढ़ के डीएसपी के नेतृत्व में चाइल्ड ट्रेसिंग सेल का गठन किया गया। सभी चौकियों और थानों से लापता हुए लोगों को खोजना के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना स्तर पर टीमों का गठन कर आश्रय घरों, प्लेटफार्म, बस स्टैंड, धार्मिक स्थानों और बाहरी राज्यों में बीबीएन से गायब लोगों को खोज निकाला।
डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि अभी भी काफी लोग लापता हैं जिनकी खोज पुलिस करेगी। उन्होंने बताया कि महिला थाने की टीम ने बिहार से एक नाबालिग बच्ची को खोजा और उसे परिजनों से मिलवाया। उन्होंने कहा कि जो दंपती ड्यूटी पर जाते हैं, वे अपने बच्चों को किसी न किसी के सुपुर्द करके ही जाएं। साथ ही बच्चों को मोबाइल न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें