Food safety deptt collects 3 samples of packed and loose sweets in Solan
सोलन। त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर में छापे मारना शुरू कर दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को शहर में औचक निरीक्षण कर व्यवस्था जांची।
डिब्बा बंद और खुली मिठाइयों के तीन सैंपल भरे गए हैं जिन्हें जांच के लिए सीडीएल भेजा गया है। सैंपलों का परीक्षण होने के बाद आगामी स्थिति का पता चल पाएगा। विभाग ने अब तक 33 मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए हैं जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है।
उधर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीक्षा कपिल ने बताया कि त्योहारों के दौरान बाजारों में खाद्य पदार्थों पर नजर बनाई हुई है। साथ बाहरी राज्यों से आने वाली मिठाइयों का भी पता लगाया जा रहा है ताकि तुरंत सैंपलिंग कर गुणवत्ता का पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि शनिवार को तीन खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा है।