सोलन। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) और उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के उपनिर्वाचन की तैयारियां कर ली हैं। शडियाणा पंचायत में प्रधान पद के लिए होने वाले मतदान के सभी केंद्र सामान्य घोषित किए गए हैं।
प्रथम अक्तूबर को ग्राम पंचायत शडियाणा में प्रधान पद के लिए चुनाव होंगे। उपनिर्वाचन में मतदान के लिए ग्राम पंचायत शडियाणा के वार्ड संख्या-एक पनूह कुठालां के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला पनूह कुठालां, वार्ड संख्या-दो गद्दों-एक और वार्ड संख्या-तीन गद्दों-दो के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला गद्दों, वार्ड संख्या-चार गद्दों-तीन के लिए ग्राम पंचायत शडियाणा का कार्यालय, वार्ड संख्या-पांच छपरोली के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला छपरोली, वार्ड संख्या-छह ओलगी के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय शडियाणा और वार्ड संख्या-सात कोठी के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला शडियाणा में मतदान केंद्र स्थापित किया गया है।